दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड, यूपी में 5 डिग्री और गिरेगा, IMD की चेतावनी, देश का मौसम जानें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने हालत खराब कर रखी है. दिल्ली में पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान जमाव के आस-पास बना हुआ है. कई हिस्सों में भीषण शीतलहर की संभावना है. 

दिल्ली में मौसम
दिल्ली में इस मौसम की पहली शीतलहर दर्ज की गई. कई जगहों पर तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम स्टेशन पर 13 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा. IMD के मुताबिक दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 2 दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है. इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में और गिरेगा पारा
उत्तर प्रदेश में आज सोमवार (12 जनवरी) से सर्द पछुआ हवाओं के असर से पारा और गिरेगा. पश्चिमी यूपी में गलन बढ़ने और शीतलहर के हालात बनने के आसार हैं. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार को धूप खिलने से राहत मिली. बीते 2 दिनों में दिन में धूप के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है. 

माैसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 6 जिलों गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभल में शीतलहर की संभावनी जताई है. साथ ही अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं. 23 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है.

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार से यूपी में विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हवा का रूख फिर से उत्तरी पछुआ हो जाएगा. पश्चिमी यूपी में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं. दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात तक कड़ाके की ठंड रह सकती है. तराई के इलाकों में सुबह कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा.

पंजाब-हरियाणा में ठंड का कहर  
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण ठंड के चलते न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से भी नीचे बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब का फरीदकोट 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भीषण ठंड की चपेट में रहा. दोनों राज्यों में आज भी भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें

हैदराबाद में देवी मंदिर के सामने शख्स ने किया शौच, इलाके में तनाव; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, आरोपी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *