दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ


दिल्ली-गोवा उड़ान के टॉयलेट में बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब दिल्ली निवासी आशीष राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में यात्रा कर रहा था.

उड़ान के दौरान बीड़ी पीने का आरोप
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि उड़ान के दौरान यात्री ने कथित तौर पर विमान के टॉयलेट में ‘बीड़ी’ पी और उसके पास एक लाइटर भी पाया गया, जिससे विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था.

यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर खतरा
पुलिस ने कहा कि उड़ान के दौरान ऐसा करने से सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. पुलिस ने बताया कि मोपा एयरपोर्ट पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

अकासा एयर ने घटना की पुष्टि की
अकासा एयर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि उसके चालक दल ने ‘आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया.’ एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में सात मार्च को एक यात्री को विमान के टॉयलेट में धूम्रपान करते हुए पाया गया.’ एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप ‘आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया’ और गोवा पहुंचने पर व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *