नए साल से ठीक पहले भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई तीव्रता, जानें ताजा अपडेट


नए साल की पूर्व संध्या पर जापान में 6 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया है. भूकंप का केंद्र 91 किलोमीटर पूर्व में पाया गया है. इसकी गहराई 19.3 किलोमीटर थी. 

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक,  31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर जापान के नोडा शहर में 6 तीव्रता का भूकंप आया.

भूकंप का एपिसेंटर 40.112°N, 142.889°E पाया गया है. हालांकि किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि दोपहर में तिब्बत में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप भारतीय समायनुसार दोपहर करीब 3.26 बजे 10 किलोमीटर अंदर पर आया था. 

(यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है..)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *