नशे में पीटता था, मांगता था दहेज… महिला पुलिसकर्मी ने लगा ली फांसी, 2024 में की थी लव मैरिज


Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एग्मोर पुलिस क्वार्टर की रहने वाली 29 साल की भुवनेश्वरी एक पुलिसकर्मी हैं. वह एग्मोर पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा में काम कर रही थीं. भुवनेश्वरी ने साल 2024 में सशस्त्र पुलिसकर्मी सिलंबरसन से लव मैरिज की थी.

दावा किया जा रहा है कि शादी के दिन से ही सिलंबरसन अपनी पत्नी पर शक करता था और उसे पीटता था. घटना वाली रात भी सिलंबरसन ने शराब पी और अपनी पत्नी से झगड़ा किया और फिर सो गया. सुबह उठकर देखा तो पता चला कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी- परिवार

सूचना मिलने पर एग्मोर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल भेज दिया. मृतका के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज उत्पीड़न के कारण पीटा गया और मार डाला गया. शराब की लत से ग्रस्त सिलंबरसन रोजाना भुवनेश्वरी को पीटता था और प्रताड़ित करता था. उन्होंने बताया कि शादी के समय दहेज भी दिया गया था, इसके बावजूद सिलंबरसन लगातार उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था.

दोस्त को 6 लाख उधार दिए

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि शादी से पहले भुवनेश्वरी ने तिरुवन्नामलाई के एक दोस्त और वकील शिवमूर्ति को 6 लाख रुपये उधार दिए थे. जब इस बारे में सिलंबरसन को पता चला तो उसने अपनी पत्नी को पैसे वापस करने के लिए रोजाना प्रताड़ित किया. जब भुवनेश्वरी ने शिवमूर्ति से पैसे मांगे तो उसने भी पैसे देने से इनकार कर दिया और धोखा दिया.

इस संबंध में भुवनेश्वरी ने दो दिन पहले तिरुवन्नामलाई एसपी से शिकायत की थी. इस बीच यह पता चला है कि उसने अपने पति के उत्पीड़न के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस इस घटना की आगे जांच कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *