नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका की ‘एयर स्ट्राइक’, ट्रंप बोले- Merry Christmas To Terrorists


Airstrikes In Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों के खिलाफ कई घातक हवाई हमले किए हैं. इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. ट्रंप का आरोप है कि ये आतंकी समूह क्षेत्र में ईसाइयों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे थे.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये हवाई हमले उनके आदेश पर किए गए. उन्होंने लिखा कि उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय आईएसआईएस आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. ट्रंप ने कहा, ‘आज रात कमांडर इन चीफ ने मेरे निर्देश पर उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में आईएसआईएस के आतंकियों को निशाना बनाया है.  

ईसाइयों को निशाना बनाने का आरोप

राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि ये आतंकी निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का स्तर कई वर्षों यहां तक कि सदियों में भी नहीं देखा गया. ट्रंप के अनुसार, उन्होंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

‘चेतावनी दी थी’

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, ‘मैंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रोका तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और आज रात वही हुआ.’

अमेरिकी सेना ने की परफेक्ट स्ट्राइक

राष्ट्रपति के मुताबिक, इस सैन्य अभियान में अमेरिका ने कई सटीक हवाई हमले किए. उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने यह कार्रवाई अंजाम दी. ट्रंप ने लिखा, ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कई परफेक्ट स्ट्राइक किए, ऐसा केवल संयुक्त राज्य अमेरिका ही कर सकता है.’ 

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ उनके कड़े रुख को दर्शाती है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे नेतृत्व में हमारा देश कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा.’ इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना की प्रशंसा की और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें और सभी को मेरी क्रिसमस, यहां तक मरे हुए आतंकियों को भी मैरी क्रिसमस.’ वहीं, अमेरिकी अफ्रीका कमांड (US AFRICOM) ने बताया है कि नाइजीरिया के सोकोटो (AFRICOM के बयान में ‘सोबोटो’ कहा गया) में आईएसआईएस के खिलाफ की गई कार्रवाई नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर की गई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *