पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह शपथग्रहण समारोह काफी अहम था क्योंकि पीएम मोदी की मौजूदगी में यहां एनडीए ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया. शपथग्रहण समारोह के बाद सीएम नीतीश कुमार जिस तरह से पीएम मोदी का पैर छूने के लिए झुके वो पल चर्चा का विषय बन गया.
बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली रवाना हो रहे पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर विदा करने आए नीतीश कुमार अचानक उनके पैर छूने लगे, हालांकि पीएम मोदी ने उन्हें रोक दिया.#NitishKumar #NarendraModi #ViralVideo #BiharElection2025 #ABPNews pic.twitter.com/VMuOyvTNim
— ABP News (@ABPNews) November 20, 2025