नेपाल में बवाल, मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद बिहार से सटे इलाकों में कर्फ्यू, जानें पूरा मामला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

नेपाल के पारसा के बीरगंज में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. मस्जिद में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद 2 समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. प्रशासन ने फिलहाल बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया है. बीरगंज में बवाल के चलते भारत की सीमा पर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है. 

2025 में जेन-जी आंदोलन के दौरान तख्तापलट के बाद अब नेपाल में 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होने हैं. हाल ही में वहां सांप्रदायिक घटनाएं भी देखने को मिलीं. शनिवार को दक्षिणी धनुषा जिले में एक मस्जिद में हुई तोड़फोड़ की घटना सामने आई. इसके बाद नेपाल के परसा जिले के स्थानीय प्रशासन ने सोमवार (5 जनवरी 2025) को भारत के रक्सौल बॉर्डर से लगे बीरगंज शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया.

क्या है पूरा मामला
मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद नेपाल के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार (4 जनवरी 2025) को बीरगंज में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए. इस दौरान लोगों ने सड़कों पर टायर जलाए. पुलिस ने बताया कि पूरा विवाद टिकटॉक वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें दो मुस्लिम युवक हिंदुओं के बारे में गलत बातें करते दिखे. इस बात से नाराज लोगों ने धनुषा में मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

बीरगंज शहर के कुछ इलाकों में सोमवार को किसी भी तरह के मेले, पब्लिक मीटिंग, जुलूस या विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई. इस आदेश को सोमवार दोपहर 1 बजे से लागू किया गया और यह अगली सूचना तक जारी रहेगा. आदेश के मुताबिक शहर के पूर्व में बस पार्क, पश्चिम में सिरसिया ब्रिज, उत्तर में पावर हाउस चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक फैले इलाके में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. 

आदेश में कहा गया कि जो कोई भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ग्रुप को धनुषा के सखुवा मारन में एक मस्जिद में तोड़फोड़ करते और कुरान की एक कॉपी जलाते हुए दिखाया गया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार
आईएएनएस के मुताबिक धनुषा के जिला पुलिस ऑफिस के चीफ और सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस बिश्व राज खड़का ने बताया कि हमने टिकटॉक वीडियो बनाने वाले दो मस्लिम युवकों और मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. धनुषा जिला कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें

तेजस्वी को मिलेगी राहत? निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, CBI को नोटिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *