‘नोबेल नहीं, जिंदगियों की फिक्र है मुझे’, ट्रंप का यू-टर्न, जानें अब फ्रांस को क्यों धमका रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री को हाल ही में संदेश भेजकर धमकाया. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब उन्हें दुनिया में शांति के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और वो शांति के लिए बाध्य नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब वो सिर्फ अमेरिका के हित में ही काम करेंगे. इस मामले पर अब ट्रंप की ओर से सफाई दी गई है. 

नोबेल पुरस्कार को लेकर अब क्या बोले ट्रंप
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के पाम बीच में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे नोबेल पुरस्कार की कोई परवाह नहीं है. हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर कोई सोचता है कि नॉर्वे नोबेल पुरस्कार को नियंत्रित नहीं करता है तो वे मजाक कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे नॉर्वे क्या कहता है, इसकी परवाह नहीं है. मुझे जिंदगियां बचाने की परवाह है. मुझे लगता है कि मैंने करोड़ों लोगों की जिंदगियां बचाई हैं. इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वो शांति के लिए बाध्य नहीं हैं. ट्रंप का कहना है कि 8 देशों की जंग रुकवाने के बाद भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया.

फ्रांस को ट्रंप की नई टैरिफ धमकी
गाजा मामले को लेकर ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अपने नए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता दिया गया है, जो गाजा शांति योजना के अगले चरण की देखरेख करेगा. वहीं दूसरी ओर फ्रांस ने इस बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इसे लेकर ट्रंप ने मैक्रों पर तंज कसते हुए कहा कि कोई उन्हें नहीं चाहता क्योंकि वे जल्द ही पद से बाहर होने वाले हैं. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्रांस को धमकाते हुए कहा कि अगर जरूरी हुआ तो मैं उनकी वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा.

ये भी पढ़ें

BJP President: नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– ‘पार्टी नए शिखर की ओर बढ़ेगी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *