न्यूयॉर्क में हमास के समर्थन में लगे नारे, जोहरान ममदानी का आया बयान, जानें क्या कहा


न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने “हम हमास का समर्थन करते हैं” के नारों की कड़ी निंदा की है. क्वींस के एक बहुसंख्यक यहूदी इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान ये नारे लगाए गए. विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी फिलिस्तीनी झंडे लहराते हुए हमास के समर्थन में नारे लगाते दिख रहे हैं.

हमास को अमेरिकी सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. ममदानी ने नारों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि आतंकवादी संगठनों के समर्थन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने विरोध करने के संवैधानिक अधिकार का भी बचाव किया.

क्या बोले जोहरान ममदानी
ममदानी ने एक्स पर लिखा, “जैसा कि मैंने पहले कहा था कि किसी भी आतंकवादी संगठन के समर्थन में नारे लगाने की हमारे शहर में कोई जगह नहीं है. हम पूजा स्थलों में प्रवेश करने और बाहर निकलने के दौरान न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा करना जारी रखेंगे, साथ ही विरोध करने के संवैधानिक अधिकार को भी जारी रखेंगे.”

न्यूयॉर्क की गवर्नर ने क्या कहा
नारों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, “हमास एक आतंकवादी संगठन है जो यहूदियों के नरसंहार का आह्वान करता है. आपके राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, इस तरह की बयानबाजी घृणित और खतरनाक है और न्यूयॉर्क में इसकी कोई जगह नहीं है.” कांग्रेसवुमन एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अरे यहूदी बहुल इलाके में मार्च करना और हमास का समर्थन करने के नारे लगाना एक घृणित और यहूदी-विरोधी हरकत है, जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती.”

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ममदानी ने हमास की निंदा करने से इनकार कर दिया था और इसके बजाय न्यूयॉर्कवासियों से जुड़े सवालों पर चर्चा की बात कही थी. ये ताजा घटना ऐसे समय में हुई है, जब 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के बाद इजरायल-हमास संघर्ष से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के कारण तनाव बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

ट्रंप के ‘राइट हैंड’ सर्जियो गोर भारत पहुंचे, 12 जनवरी से संभालेंगे दूतावास की कमान, जानें उनके बारे में सबकुछ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *