न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, रोम किया गया डायवर्ट


अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट को अचानक रोम डायवर्ट किया गया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. ये फ्लाइट अमेरिकन एयरलाइंस की है. अमेरिकन एयरलाइंस के विमान एए292 को विमान में बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन स्थिति में रोम के फिउमिसिनो हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा.

क्रू मेंबर्स को विमान में विस्फोटक उपकरण की खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कर्रवाई की गई. एयरनेव रडार ट्रैकिंग सेवा के अनुसार विमान ने भूमध्य सागर (Mediterranean sea) के ऊपर अचानक अपना रास्ता बदल लिया और आपातकालीन लैंडिंग के लिए रोम की ओर बढ़ गया.

इसे लेकर रोम इमरजेंसी रिस्पांस टीम और कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित इटली के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. विमान के एयरपोर्ट पर आने के बाद स्थिति को संभालने के लिए स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *