पाकिस्तान को जिसने दिए हथियार, ट्रंप के बाद वो चीन बन रहा बड़े अब्बा, कहा- ‘हमने रुकवाई जंग…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत-पाक सीजफायर को लेकर वॉशिंगटन के बाद अब बीजिंग का भी बयान आया है. भारत के तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को बार-बार खारिज करने और डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावों का कड़ा विरोध करने के बावजूद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार (30 दिसंबर) को कहा कि चीन ने मई में भारत-पाकिस्तान तनाव में मध्यस्थता की थी.

बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेश संबंधों पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वांग ने कहा कि दुनिया में संघर्षों और अस्थिरता में तीव्र वृद्धि देखी गई है. उन्होंने कहा, ‘इस साल पहले की तुलना में स्थानीय युद्ध और सीमापार संघर्ष अधिक बार देखे गए हैं. भू-राजनीतिक उथल-पुथल लगातार बढ़ती जा रही है.’

चीनी विदेश मंत्री ने क्या कहा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वांग ने कहा कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के समाधान में न्यायसंगत रुख अपनाया है और इसके लक्षणों और मूल कारणों दोनों के समाधान पर ध्यान दिया है. वांग ने आगे कहा कि विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए हमने उत्तरी म्यांमार, ईरान के परमाणु मुद्दे, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव, फिलिस्तीन और इजरायल के बीच मुद्दों के अलावा कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हुए हालिया संघर्ष में मध्यस्थता की.

बाहरी मध्यस्थता के दावों को खारिज कर चुका है भारत
वांग का ये बयान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आया है. भारत लगातार कहता रहा है कि 4 दिनों तक चले इस संघर्ष में किसी तीसरे पक्ष ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया. भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संवाद के जरिए युद्ध विराम हुआ. 13 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विदेश मंत्रालय ने बाहरी मध्यस्थता के दावों को खारिज कर दिया था.

चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता
नई दिल्ली ने बार-बार कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच के मामलों में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है. मई में हुए संघर्ष में चीन की संलिप्तता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. इस दौरान चीन ने पाकिस्तान की सैन्य सहायता की. चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है, जो 81 प्रतिशत से अधिक सैन्य उपकरण पाकिस्तान को देता है. 

ये भी पढ़ें

’10 मिनट में डिलिवरी’ बंद करने की मांग, देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, आप पर क्या होगा असर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *