पाक आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के शिया मुस्लिमों से कहा है कि अगर उन्हें ईरान से हमदर्दी है तो वे वहीं चले जाएं. आर्मी चीफ के इस बयान से पाकिस्तान का पूरा शिया समुदाय और मौलाना बेहद नाराज हैं और उन्होंने उल्टे कह दिया है कि जिन्हें इजरायल और अमेरिका से ज्यादा मोहब्बत है वो वहीं चले जाएं. पाकिस्तानी एक्सपर्ट ताहिर गोरा ने शिया मौलानाओं के हावाले ये यह बात कही है. ताहिर गोरा ने यहां तक कह दिया है कि ईरान को मिडिल ईस्ट के बजाय पाकिस्तान पर मिसाइलें दागनी चाहिए और यहां कब्जा कर ले क्योंकि 99 प्रतिशत जनता ईरान के साथ है.
ताहिर गोरा का कहना है कि इजरायल और अमेरिका के साथ चल रही ईरान की जंग में पाकिस्तानी मुस्लिम ईरान के साथ हैं. ताहिर गोरा ने एक शिया मौलाना की बात पर सहमति जताई है. इन मौलाना ने कहा है, ‘आप पाकिस्तान का सर्वे करवा लें. सिर्फ शिया नहीं पूरी पाकिस्तानी कौम इस वक्त ईरान के साथ है. अगर आसिम मुनीर कह रहे हैं कि ईरान से हमदर्दी है तो वहीं चले जाएं. फिर तो पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य फजलुर रहमान, हाफिज नईमुर रहमान, मुफ्ती तकवी उस्मानी, मुफ्ती मुनीब, तारिक जमील, हामिद मीर और ऐसे ही बड़े-बड़े लोगों को भी पाकिस्तान छोड़कर ईरान जाना पड़ेगा क्योंकि इन सबकी हमदर्दी ईरान के साथ है.’
24 करोड़ पाकिस्तानियों की हमदर्दी ईरान के साथ, बोले पाक एक्सपर्ट
मौलाना ने कहा, ‘मेरे ख्याल में 25 करोड़ में से 24 करोड़ पाकिस्तानियों को ईरान जाना पड़ेगा क्योंकि उनकी हमदर्दी ईरान के साथ है और ट्रंप के साथ नहीं है.’ पाक एक्सपर्ट ताहिर गोरा ने कहा कि जब से आसिम मुनीर ने शिया समुदाय को ईरान जाने के लिए कहा है तो शिया आलम भी कह रहे हैं कि जिन्हें अमेरिका और इजरायल से मोहब्बत है, वो इजरायल और अमेरिका चले जाएं.
पाकिस्तान पर कब्जा कर ले ईरान, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा
ताहिर गोरा ने कहा, ‘जिन सुन्नी मुसलमानों को शियाओं से मोहब्बत नहीं थी, वो भी इस वक्त ईरान को अपना हीरो समझ रहे हैं. मौलाना सही कह रहे हैं कि इस वक्त 24 करोड़ पाकिस्तानी ईरान के साथ हैं. मेरा ये कहना है कि अब 24 या 25 करोड़ पाकिस्तानियों को ईरान जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि ईरानों को ही अपनी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (IRGC) की एक कमांड को पाकिस्तान भेजना चाहिए और यहां कब्जा कर लेना चाहिए क्योंकि सच्चाई यही है कि पाकिस्तान की 92-99 प्रतिशत जनता इस वक्त ईरान के साथ है.
ईरान को मिल जाएगा पाकिस्तान का न्यूक्लियर बम, बोले PAK एक्सपर्ट
ताहिर गोरा ने कहा कि अगर ईरान अपनी आईआरजीसी की फौज इधर भेजे तो वो पाकिस्तान पर कब्जा कर सकते हैं क्योंकि यहां की जनता इस वक्त ईरान के लिए वेलकमिंग है और ईरान को भी बैठे-बिठाए न्यूक्लियर बम मिल जाएगा. उन्होंने कहा, ‘ईरान अपनी एनर्जी मिडिल ईस्ट में मिसाइल फेंकने में खराब न करे, कुछ मिसाइल जरा इधर भेजे, पाकिस्तानी फौज को तो वैसे ही भाग जाना है. ईरान वाकई पाकिस्तान पर कब्जा कर सकता है क्योंकि पाकिस्तानी उनके लिए वेलकमिंग हैं.’
यह भी पढ़ें:-
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट