पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग; क्या हैं ताजा हालात?


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में रविवार (29 जून 2025) को 5.3 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार भूकंप का झटका जमीन के 10 किलोमीटर की गहराई पर था. रॉयटर्स ने यूरो-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र मुल्तान शहर से 149 किमी पश्चिम में स्थित था. भूकंप सुबह करीब 3.54 बजे (आईएसटी) आया.  भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली.पाकिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के मिलने वाली सीमा पर स्थित है, इसलिए देश में भूकंप आना एक नियमित घटना है.

पाकिस्तान एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टकराव सीमा पर स्थित है। भारतीय प्लेट उत्तर दिशा में हर साल लगभग 5 सेमी की गति से यूरेशियन प्लेट में घुस रही है. इस टकराव से भू-संरचनात्मक तनाव पैदा होता है, जो समय-समय पर भूकंप के झटके के तौर पर महसूस होता है.इसी कारण पाकिस्तान, भारत का उत्तर भारत, नेपाल और अफगानिस्तान का हिस्सा भूकंप संभावित क्षेत्र माने जाते हैं.

पाकिस्तान में भूकंप का इतिहास
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बीते कई सालों भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो काफी खतरनाक माने जाते हैं. उदहारण के तौर पर साल 2005 में मुजफ्फराबाद 7.6 का भूकंप आया था, जिसमें 87 हजार लोग मारे गए थे. साल 2007 के दौरान बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 825 लोग मारे गए थे. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पाकिस्तान में मध्यम से लेकर उच्च तीव्रता के भूकंप अक्सर आते रहते हैं, और आपदा प्रबंधन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है.

भूकंप के समय क्या करें?
भूकंप के समय  किसी मजबूत मेज या टेबल के नीचे छुप जाना चाहिए. दीवार, खिड़की और बिजली के तारों से दूर रहना चाहिए. अगर बाहर हो तो किसी खुले मैदान में चले जाना चाहिए. लिफ्ट का प्रयोग करने से बचना चाहिए. वहीं भूकंप के दौरान अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए.केवल अधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: आवाज नीचे… अली खामेनेई का मजाक उड़ाने पर भड़का ईरान, कहा- ‘ट्रंप को…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *