‘पाकिस्तान शर्मिंदा नहीं क्योंकि उसका शर्म से…’, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कैसे उड़ा PAK का मजाक? डिबेट का वीडियो वायरल


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक भारतीय छात्र वीरांश भानुशाली ने ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है. वीरांश ने कहा कि पाकिस्तान को शर्मिंदा नहीं किया जा सकता क्योंकि ‘उसका शर्म से कोई ताल्लुक नहीं है.’ उनकी यह स्पीच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिस पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं. 

भारत की नीति असली खतरे से जुड़ी

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई डिबेट का टॉपिक था ‘भारत की पाकिस्तान नीति सिर्फ पॉपुलिस्ट दिखावा है या असली सुरक्षा नीति’. वीरांश ने इसमें बोलते हुए कहा कि भारत की नीति असली खतरे से जुड़ी है, न कि वोटों के लिए है. उन्होंने बताया कि 26/11 मुंबई हमलों में उनकी आंटी और दोस्त के परिवार को खतरा हुआ था. उन्होंने पाकिस्तान पर कहा, ‘हमने कड़वी सच्चाई से सीखा है कि जिस देश में शर्म ही नहीं है, उसे शर्मिंदा कैसे करेंगे?’

पाकिस्तान अपने लोगों को सर्कस देता है

वीरांश ने पुलवामा, उरी, पठानकोट और हाल के पहलगाम हमले का जिक्र किया. उन्होंने पाकिस्तान पर मजाक बनाते हुए कहा, ‘भारत युद्ध लड़ता है तो पायलटों से डीब्रीफिंग करता है, पाकिस्तान में कोरस को ऑटोट्यून करते हैं. लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो सर्कस देते हैं.’
  
वीरांश ने आखिर में पाकिस्तान को हिदायत देते हुए कहा, ‘अगर शांतिपूर्ण पड़ोसी बनना चाहते हैं तो आतंकवाद बंद करें, वरना भारत सतर्क रहेगा.’

वीरांश मुंबई के NES इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र हैं. वह अभी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं. वीरांश ऑक्सफोर्ड यूनियन के चीफ ऑफ स्टाफ के प्रिंसिपल भी हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के सॉलिसिटर जनरल ऑफिस में भी इंटर्नशिप की है.

वीरांश का वीडियो कैसे वायरल हो गया?

वीरांश ने अपनी जिंदगी के अनुभवों से बात की और पाकिस्तान के आतंकवाद को सीधे चुनौती दी. लोगों ने इसे भारत के मजबूत स्टैंड के रूप में सराहा. डिबेट 27 नवंबर 2025 को हुई, जो 26/11 की बरसी के ठीक बाद थी. यह डिबेट भारत-पाकिस्तान संबंधों पर हो रही बहस का हिस्सा थी और वीरांश का स्पीच बहुत प्रभावशाली रहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *