‘पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर बताएं कि…’, ट्रंप से मुलाकात के बाद क्यों पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज शरीफ से की ये गुजारिश?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाथ मिलाते हुए पाक पीएम शहबाज शरीफ का वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी बहुत खुश हैं. उनको लग रहा है कि वे ट्रंप के करीबी हैं और अमेरिका भारत से ज्यादा पाकिस्तान को तरजीह दे रहा है. एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है कि उन्होंने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की, जिसके बाद उसकी तवज्जो दुनिया में बढ़ गई है.

पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि शहबाज शरीफ चीन जाते हैं तो रेड कार्पेट, सऊदी अरब जाते हैं तो रेड कार्पेट और अमिरेका जाते हैं तो उनके लिए रेड कार्पेट बिछ जाता है. शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मीटिंग हुई है.

कमर चीमा ने कहा, 'पाकिस्तान की लीडरशिप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है कि भारत के साथ जंग रुकवाने में आपने किरदार अदा किया है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बारे में ये कहा जा रहा है कि रेड कार्पेट इन चाइना, रेड कार्पेट इन वॉशिंगटन, रेड कार्पेट इन मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान चीन की मिलिट्री परेड में बैठा हुआ था.'

कमर चीमा ने कहा, ‘पाकिस्तान की लीडरशिप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है कि भारत के साथ जंग रुकवाने में आपने किरदार अदा किया है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बारे में ये कहा जा रहा है कि रेड कार्पेट इन चाइना, रेड कार्पेट इन वॉशिंगटन, रेड कार्पेट इन मिडिल ईस्ट और पाकिस्तान चीन की मिलिट्री परेड में बैठा हुआ था.’

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी पीएम न्यूयॉर्क जाते हैं तो ट्रंप से मिलते हैं. मुस्लिम साथ बैठते हैं तो हम साथ बैठते हैं. अब सवाल ये आता है कि हमें आइसोलेट किया जा रहा था. हमें कहा जा रहा था कि तुम्हारा  नाम और निशान मिटा देंगे, लेकिन चीजें अब एकदम से बदल गई हैं. अब पाकिस्तान को सुना जा रहा है, लोग पाकिस्तान के बारे में बात कर रहे हैं.'

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी पीएम न्यूयॉर्क जाते हैं तो ट्रंप से मिलते हैं. मुस्लिम साथ बैठते हैं तो हम साथ बैठते हैं. अब सवाल ये आता है कि हमें आइसोलेट किया जा रहा था. हमें कहा जा रहा था कि तुम्हारा नाम और निशान मिटा देंगे, लेकिन चीजें अब एकदम से बदल गई हैं. अब पाकिस्तान को सुना जा रहा है, लोग पाकिस्तान के बारे में बात कर रहे हैं.’

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कि उन्होंने पाकिस्तान पर हमला किया. अगर वह हमला न करते तो हमारे लोगों को कैसे पता चलता कि हमें दुनिया में खुद को कैसे महत्वूर्ण देश दिखाना है. पाकिस्तान ने अपना वजन दिखाया कि ये हम कर सकते हैं.

कमर चीमा ने कहा, 'आज अरब लीडर्स पाकिस्तान के साथ बैठना पसंद करते हैं. मोदी साहब का शुक्रिया अदा करना चाहिए. मैं तो कहता हूं कि उन्हें लैटर लिखना चाहिए. हालांकि हमारे हालात अभी अच्छे नहीं हुए हैं. हमारी इकोनॉमी बहुत खतरनाक स्थिति में हैं. हमें पॉलिटिकल स्टेबिलिटी लेकर आनी है. भारत हमसे बहुत आगे है और इंडिया से गुजारिश करते रहें कि भाई टेबल पर आएं, लेकिन अपने मिलिट्री मसल्स भी दिखाएं क्योंकि दुनिया पावर का सम्मान करती है.'

कमर चीमा ने कहा, ‘आज अरब लीडर्स पाकिस्तान के साथ बैठना पसंद करते हैं. मोदी साहब का शुक्रिया अदा करना चाहिए. मैं तो कहता हूं कि उन्हें लैटर लिखना चाहिए. हालांकि हमारे हालात अभी अच्छे नहीं हुए हैं. हमारी इकोनॉमी बहुत खतरनाक स्थिति में हैं. हमें पॉलिटिकल स्टेबिलिटी लेकर आनी है. भारत हमसे बहुत आगे है और इंडिया से गुजारिश करते रहें कि भाई टेबल पर आएं, लेकिन अपने मिलिट्री मसल्स भी दिखाएं क्योंकि दुनिया पावर का सम्मान करती है.’

image 3

image 3

पाक एक्सपर्ट ने कहा कि पाकिस्तान के बारे में कहा गया कि वो दहशत फैलाता है, लेकिन ट्रंप तो हमसे मुलाकात कर रहे हैं. हमारे बारे में कहा गया कि ये दहशतगर्द हैं, लेकिन सऊदी अरब ने हमारे साथ मिलिट्री डील कर ली.  कमर चीमा ने कहा कि जिस नैरेटिव पर पाकिस्तान को दुनिया के सामने आइसोलेट किया जा रहा था, वो नैरेटिव बैकफायर कर गया है.

Published at : 26 Sep 2025 10:54 AM (IST)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *