पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक फेज में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल


Puducherry Assembly Election 2026 Dates Schedule: चुनाव आयोग ने 15 मार्च यानी आज 4 राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है. जानिए यूटी में कब वोटिंग होगी और नतीजों का एलान कब किया जाएगा.

दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे. निर्वाचन आयोग (ECI) ने पांच राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) के चुनावों का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है. 

पुडुचेरी में कब होगी वोटिंग?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि पुडुचेरी में एक चरण में वोटिंग होगी. यहां 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पुडुचेरी के अलावा असम और केरल में भी 9 अप्रैल को मतदान होगा. बता दें कि पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *