पैगम्बर मोहम्मद का अपमान, जिन्ना और महात्मा गांधी की तुलना… कब-कब चर्चा में आए पाकिस्तान में गिरफ्तार हुए मौलवी इंजीनियर मिर्जा?


पाकिस्तान के चर्चित मौलवी और यूट्यूबर इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा को मंगलवार को झेलम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की. उन्हें मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (MPO) के तहत 30 दिन की हिरासत में भेजा गया है. बताया गया कि उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई धार्मिक समूहों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वैसे यह पहली बार नहीं है जब अपने बयान को लेकर वह सुर्खियों में आए हैं. इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं.

कौन हैं इंजीनियर मुहम्मद अली मिर्जा?
झेलम के मशीन मोहल्ला निवासी इंजीनियर मिर्जा सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 3.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वे समाज और धर्म पर अपने बेबाक व्याख्यानों के लिए जाने जाते हैं. अब तक उन पर चार से ज्यादा जानलेवा हमले हो चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *