‘बर्बर, अनैतिक और अमानवीय’, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत; राशिद खान भड़के



पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. यह हमला पक्तिका प्रांत के उरगुन इलाके में हुआ, जहां क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून एक फ्रेंडली मैच खेलकर लौटे थे. इस घटना ने पूरे अफगानिस्तान को झकझोर दिया है और देश में शोक व आक्रोश दोनों का माहौल है.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस घटना को देश के खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया. बोर्ड ने कहा कि जिन युवाओं की जान गई, वे भविष्य में देश के लिए खेलने का सपना देख रहे थे. ACB ने खिलाड़ियों की मौत पर गहरा शोक जताया और पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 ट्रायंगुलर सीरीज से वापसी का ऐलान किया. यह सीरीज श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली जानी थी.

राशिद खान का बयान-यह बर्बरता और मानवता के खिलाफ है

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने लिखा कि निर्दोष नागरिकों और खिलाड़ियों पर हमला मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. राशिद ने कहा कि यह एक बर्बर, अनैतिक और अमानवीय कृत्य है. मैं अपने देश और अपने लोगों के साथ खड़ा हूं. हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे ऊपर है.” उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान से हटने के निर्णय का समर्थन किया और कहा कि यह सही समय पर लिया गया साहसी कदम है.

क्रिकेट जगत में शोक की लहर

तीनों क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर फैल गई. कई खिलाड़ियों ने ट्वीट कर अफगान क्रिकेट परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. ACB ने अपने पोस्ट में लिखा कि कबीर, सिबगातुल्ला और हारून देश के उज्ज्वल भविष्य थे. उनकी शहादत अफगान क्रिकेट के लिए अपूरणीय नुकसान है.”

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान आर्मी के कैंप पर सुसाइड अटैक की कोशिश नाकाम, अधिकारियों का दावा- 4 आतंकी मारे गए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *