बलूच लड़ाकों का पाकिस्तानी सेना पर हमला, BLA ने 29 जवानों को मारने का किया दावा


पाकिस्तान में एक बार फिर हालात खराब होते नजर आ रहे हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने कलात और क्वेटा में पाकिस्तान के 29 जवानों को मार गिराया है. बीएलए ने यह भी कहा है कि वह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जंग को जारी रखेगी.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाक सेना पर हमले के बाद बयान जारी किया है. उसने कहा, क्वेटा में बीएलए की स्पेशल यूनिट फतह स्क्वाड ने पाकिस्तानी जवानों को ले जा रही बस को आईईडी से निशाना बनाया है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह अपनी इकाई ZIRAB के खुफिया इनपुट के बाद किया है. ZIRAB पाक सेना को ले जा रही बस पर लगातार नजर बनाए हुए थी. बस कराची से क्वेटा जा रही थी.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा के हजारी गांजी में भी किया अटैक

पाक जवानों को ले जा रही बस में कव्वाली गायक भी थे. बीएलए ने इस पर कहा कि कव्वाली गायक को निशाना बनाना उनका मकसद नहीं था, इसलिए उन्हें कुछ नहीं किया गया. बीएलए ने इससे पहले भी पाकिस्तान में कई बार हमला किया है. उसने क्वेटा के हजारी गांजी इलाके में हाल ही में आईईडी से अटैक किया. इस हमले में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए. अहम बात यह है कि इस अटैक में भी पाक सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया.

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *