बांग्लादेश में चुनाव BNP की शानदार जीत, तारिक रहमान ने अपने रिएक्शन में समर्थकों से क्या कहा?


बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. इस पर अब बीएनपी के प्रमुख नेता और पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान ने घर के बाहर इकट्ठा हुए समर्थकों का शुक्रिया अदा किया है. 

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए जाने से पहले तारिक ने समर्थकों से कहा, ‘आपने जो प्यार दिखाया है, उसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं. प्लीज मेरे लिए दुआ करें.’ 

तारिक रहमान बांग्लादेश नेवी हेडक्वार्टर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकले थे. पार्टी का चुनाव में अच्छा प्रदर्शन होने की वजह से लोग उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो गए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी कार रोकी और खुद बाहर निकलकर समर्थकों का शुक्रिया किया. इसपर मौजूदा भीड़ ने तालियां भी बजाई. 

अस्थिरता के माहौल में हुआ चुनाव बीएनपी के लिए शानदार रहा

इस बार का चुनाव तारिक रहमान के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने दो तिहाई बहुमत से इसमें जीत हासिल की है. करीबन 2 दशक बाद सत्ता में वापसी हुई है. यह चुनाव देश में अस्थिरता के माहौल के बीच हुए थे. 

2024 में शेख हसीना सरकार का राज हुआ था खत्म

दरअसल, साल 2024 में अगस्त महीने में शेख हसीना के 15 साल का राज खत्म हुआ था. उन्हें विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था. इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिले. हालात इतने बेकाबू थे कि तख्तापलट होते ही शेख हसीना ने देश छोड़ दिया.

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

इधर, भारत के प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान और उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि मिस्टर तारिक रहमान से बात करके खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी. साथ ही लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश के लिए शुभकामनाएं और समर्थन जताया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *