बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा


बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की बड़ी जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तारिक रहमान को बधाई दी है. चुनाव नतीजों के रुझानों में बीएनपी को बहुमत मिलता दिख रहा है, जिसके बाद उन्हें अगली सरकार बनाने की स्थिति में माना जा रहा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बधाई
शहबाज शरीफ ने गुरुवार को तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. उन्होंने X पर बयान जारी करते हुए कहा कि वे बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी की बड़ी जीत पर उन्हें दिल से बधाई देते हैं. शरीफ ने कहा, ‘मैं  तारिक रहमान को संसदीय चुनाव में शानदार जीत दिलाने पर हार्दिक बधाई देता हूं. साथ ही बांग्लादेश की जनता को सफल चुनाव कराने के लिए भी बधाई देता हूं.’

नए नेतृत्व के साथ काम करने की बात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि वे ढाका में बनने वाली नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और भाईचारे वाले रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा और शांति, स्थिरता और विकास के साझा लक्ष्यों पर साथ काम किया जाएगा.

बीएनपी का दावा
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने कहा कि उसे बहुमत मिल रहा है और वह अगली सरकार बनाने जा रही है. पार्टी की मीाडिया टीम ने एक्स पर लिखा कि बीएनपी बहुमत सीटें जीतकर सरकार बनाने की तैयारी में है.

सीटों का आंकड़ा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 299 में से 249 सीटों की गिनती पूरी हो चुकी है. खबरों के अनुसार बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 181 सीटें जीती हैं. वहीं जमात-ए-इस्लामी और उसकी सहियोगियों को 61 सीटें मिली हैं. बाकी सीटों पर गिनती जारी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *