बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे आने के बाद वहां की जनता ने सरकार चलाने की जिम्मेदारी बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को सौंपी है. इस चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व ने 13वें नेशनल पार्लियामेंट इलेक्शन में बीएनपी को जनता का खूब समर्थन मिला है. बीएनपी की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान और उनकी पार्टी को बधाई दी गई है. अब इस पर बीएनपी ने भी प्रतिक्रिया दी है.
बीएनपी ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया
बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संदेश के लिए धन्यवाद दिया है. इससे पहले शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए बधाई संदेश पर बीएनपी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की चेयरमैन नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि हमारी पार्टी ओर से हम उन्हें यानी नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देते हैं. हमारा मानना है कि हमारे नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के साथ संबंध और उनके लोगों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे.
আমি বাংলাদেশে অনুষ্ঠিত সংসদীয় নির্বাচনে বিএনপিকে নির্ণায়ক বিজয়ের অভিমুখে নেতৃত্ব দেওয়ার জন্য জনাব তারেক রহমানকে আন্তরিক অভিনন্দন জানাই।
এই ফলাফল আপনার নেতৃত্বের প্রতি বাংলাদেশের জনগণের আস্থার প্রতিফলন।
ভারত একটি গণতান্ত্রিক, প্রগতিশীল ও অন্তর্ভুক্তিমূলক বাংলাদেশের পক্ষে তার…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
पीएम मोदी ने बधाई संदेश में क्या लिखा?
इससे पहले पीएम मोदी ने बांग्लादेश के चुनाव नतीजे आने के बाद बधाई देते हुए कहा था कि बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के भरोसे को दिखाती है. डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और इन्क्लूसिव बांग्लादेश का समर्थन करना भारत जारी रखेगा.
पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.
12 फरवरी को हुए चुनाव नतीजों में बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बांग्लादेश में गुरुवार यानी 12 फरवरी को बिना किसी रुकावट के चुनाव हुए. शेरपुर-3 में एक उम्मीदवार की मौत की वजह से वोटिंग को रोक दिया. इसमें 300 में से 299 सीटों पर वोटिंग हुई. अबतक 297 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. बीएनपी इस चुनाव में 200 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है.
BNP बड़ी जीत हासिल करने की राह पर है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक तारिक रहमान की लीडरशिप में पार्टी पहले ही 200 से ज़्यादा सीटें जीत चुकी है।