बिहार चुनाव के नतीजों से पहले नीतीश कुमार ने जवाहर लाल नेहरू को किया नमन, जानें क्यों?



बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म है और सभी दल जीत का दावा कर रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 

नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन.”

भारत के पहले पीएम थे पंडित जवाहर लाल नेहरू

पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं. वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे और गांधीजी के निकट सहयोगी के रूप में देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

नेहरू ने शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया और भारतीय बच्चों के प्रति अपनी संवेदनशीलता के लिए हमेशा याद किए जाते हैं. उन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया. उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को स्वतंत्रता के बाद आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से विकसित राष्ट्र बनाने में मदद की. उनकी जयंती 14 नवंबर को चाचा नेहरू जयंती के रूप में मनाई जाती है.

ये भी पढ़ें-

Live: 7 राज्यों की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी, जानें कौन मार रहा बाजी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *