‘बिहार में बहुत बड़ा मौका’, कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी के बयान से हलचल तेज, आखिर क्या है प्लान?


बिहार कांग्रेस के भीतर मची अंदरूनी कलह को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को बैठक हुई. पटना में कांग्रेस के पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित दही-चूड़ा भोज में पार्टी के एक भी विधायक नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे. इसी सियासी हलचल को रोकने के लिए दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे.

बिहार में बहुत बड़ा मौका: राहुल गांधी

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में बहुत बड़ा मौका है और वहां सबको एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करना है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के स्पेस को बढ़ाना है. हमें पार्टी को नकारात्मक राजनीति से बचाना है. जल्द ही कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाएगी.’ बैठक में एक सांसद ने कहा कि बिहार में अगड़ों को साथ लेकर चलना चाहिए.

आरजेडी से अलग हो कांग्रेस: पप्पू यादव

बैठक में राहुल गांधी ने कहा, ‘बिहार कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी. उन्हें जमीन उतरना होगा और मेहनत करनी पड़ेगी. स्थानीय नेताओं को एक साथ काम करना होगा. जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं वहां मौजूद रहूंगा. इस मीटिंग में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी शामिल थे.’ उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को सरकार में आना है तो बिहार में आरजेडी से अलग होकर चलना होगा.

जहां मेरी जरूरत होगी मैं हाजिर रहूंगा: राहुल गांधी

इस बैठक में तारिक अनवर ने कहा कि सिर्फ जिम्मेदारी लेने और पद लेने से काम नहीं होगा, बल्कि जमीन पर उतरकर मेहनत से काम करना होगा. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि नेताओं की जवाबदेही तय हो. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा, ‘राज्य में नशा बहुत बड़ा मुद्दा है. कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है. हॉस्टल्स में नशा परोसा जा रहा है.’ इस पर राहुल गांधी ने कहा कि जहां मेरी जरूरत होगी मैं हाजिर रहूंगा.

कांग्रेस के भीतर कलह की शुरुआत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पटना स्थित भी प्रदेश कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था. इस चूड़ा दही भोज की रौनक कांग्रेस के छह विधायकों की अनुपस्थिति से धीमी पड़ गई थी. इस लेकर एनडीए के नेताओं ने दावा किया था कि कांग्रेस विधायकों की नजदीकियां एनडीए से बढ़ गई हैं. हालांकि राजेश राम ने कांग्रेस के सभी छह विधायक के एकजुट होन का दावा किया था. इस भोज में राजेश राम के अलावा वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्रा और मदन मोहन झा शामिल हुए थे.

हमारे विधायक टूटने वाले नहीं: राजेश राम

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा था, ‘हमारे सभी छह विधायक एकजुट हैं. जो टूटने वाला होता है उनका पता भी नहीं चलता है. सवालिया लहजे में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब वोटों की चोरी हो जाती है तो पता चलता है? उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे सभी छह विधायक हैं और वे सारे एकजुट हैं. इसी के बाद सवाल उठने लगा कि क्या कांग्रेस संगठन और विधायकों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? इसी बात को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के हाईकमान के साथ बिहार के नेताओं के बैठक हुई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *