शुक्रवार (25 अप्रैल) को बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला हुआ है. यहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया कि उसने क्वेटा के पास मार्गट इलाके में पाकिस्तानी सेना पर हमला कर 10 सैनिकों को मार डाला. BLA के अनुसार, यह हमला रिमोट-कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया, जिसमें सेना का वाहन पूरी तरह ध्वस्त हो गया.