‘बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला गया’, अमेरिका ने मादुरो को कैसे पकड़ा और वो अभी कहां हैं? सामने आया बड़ा अपडेट


वेनेजुएला पर अमेरिकी के हमले के बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को कैसे गिरफ्तार किया इसे लेकर जानकारी सामना आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि यह संकेत है कि अमेरिका किसी के दबाव में नहीं आने वाला है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी आर्मी की डेल्टा फोर्ट ने राजधानी काराकास से अरेस्ट कर लिया.

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के अनुसार इस ऑपरेशन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला. न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, दंपति कराकस में कड़ी सुरक्षा वाले फोर्ट टियूना सैन्य परिसर के अंदर स्थित अपने घर में सो रहे थे, तभी अमेरिकी विशेष बलों ने उनके आवास पर धावा बोल दिया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी को वॉरशिप के जरिये अमेरिका ले जाया जा रहा है. ट्रंप ने बताया कि इस ऑपरेशन में किसी की मौत नहीं है और उन्होंने इसे लाइव देखा. सीएनएन के अनुसार FBI एजेंटों की एक टीम अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के साथ थी. ट्रंप ने कहा, हम इस ऑपरेशन के लिए चार दिन से इंतजार कर रहे थे. मादुरो को पकड़े जाने का सीधा प्रसारण देखा, जो किसी टीवी शो जैसा था.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *