भोपाल के बाद अब पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डायरेक्टर को मिला ईमेल


पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसको लेकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर को एक मेल आया है. मेल में पूरे एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है. जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया. हालांकि किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला है. इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट के लिए भी धमकी मिली थी.

पटना से पहले सोमवार (7 जुलाई) को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दीगई थी. यह धमकी भी एयरपोर्ट डायरेक्टर को ईमेल की गई थी. सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी. हालांकि किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला था. भोपाल और पटना से पहले हैदराबाद, बैंगलोर और कोलकाता एयरपोर्ट के लिए भी इस तरह की धमकी मिल चुकी है.

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *