‘मंदिर में भगदड़ के लिए आयोजक जिम्मेदार’, CM नायडू ने किया दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन का वादा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के श्रीकाकुलम में श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार (1 नवंबर, 2025) को मची भगदड़ के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है. मंदिर में भयावह भगदड़ के कारण कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

राज्य के श्री सत्य साईं जिले में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ के लिए मंदिर के आयोजकों को ही जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के आयोजकों ने कार्यक्रम के विषय में पुलिस या स्थानीय पदाधिकारियों को पहले कोई सूचना नहीं दी थी.

मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ के बाद कहा, ‘भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई, यह बेहद दुखद घटना है. मैं मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘एक निजी व्यक्ति ने काशी बुग्गा में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का निर्माण कराया था और कार्तिक एकादशी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए इकट्ठा हुए थे. लेकिन दुर्भाग्यवश आयोजकों ने मंदिर में इस कार्यक्रम के बारे में पुलिस या स्थानीय अधिकारियों को इसके बारे में सूचित नहीं किया. अगर उन्होंने पहले इस कार्यक्रम के बारे में पहले सूचित किया होता तो हम भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात करते. लेकिन, आयोजकों के समन्वय की कमी के कारण कई लोगों की जान चली गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.’

सीएम नायडू ने जताई प्रतिबद्धता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस भयावह हादसे के बाद कहा कि राज्य सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि किसी एक निर्दोष नागरिक की हादसे में मौत न हो और इस मामले की पूरी जांच हो. लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि निजी कार्यक्रमों में कभी ऐसे दुखद हादसे हो जाते हैं. लेकिन हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, हम इसकी हादसे की पूरी जांच कराएंगे और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

यह भी पढे़ेंः भारी भीड़, एंट्री-एग्जिट का एक रास्ता… आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम भगदड़ हादसे की कई वजहें | 10 बड़ी बातें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *