ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन का फोन अपने हाथ में ले लिया, DGP ने ED अधिकारियों को धमकाया- ‘…वरना गिरफ्तार कर लेंगे’


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (8 जनवरी) को I-PAC के परिसर में ईडी की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर हस्तक्षेप किया. सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी ने मौके पर I-PAC के अधिकारी प्रतीक जैन का फोन अपने हाथ में ले लिया और उसे अपने पास रख लिया. 

ये पूरा घटनाक्रम तब सामने आया, जब कोलकाता में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के परिसर में छापेमारी की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाया है.

ED के अधिकारियों को गिरफ्तारी की धमकी
इतना ही नहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि DGP ने ED के 3 अधिकारियों से कहा कि पंचनामा में कुछ भी रिकॉर्ड मत करें और ये दिखाएं कि कुछ भी बरामद यानी कोई रिकवरी नहीं हुई है. अगर ऐसा नहीं तो वो ED के अधिकारियों को गिरफ्तार कर लेंगे. ED के अधिकारियों का कहना है कि उस समय तीन ED अधिकारी थे जबकि दूसरी तरफ दर्जनों पुलिस अधिकारी और सीएम को दी गई Z सिक्योरिटी की टीम मौजूद थी. 

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *