‘मसूद अजहर ने ही कराया संसद पर हमला’, जैश कमांडर के कबूलनामे से उड़ जाएगी शहबाज शरीफ की नींद!


पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की पोल खोल दी. इलियास कश्मीरी ने कबूल किया कि दिल्ली और मुंबई में आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड मसूद अजहर था. एक वीडियो में उसने स्वीकार किया है कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड था.

जैश कमांडर के कबूलनामे ने खोली पाकिस्तान की पोल

इलियास कश्मीरी ने न सिर्फ मसूद अजहर की आतंकी गतिविधियों की पुष्टि की, बल्कि यह भी खुलासा किया कि बालाकोट और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने रहे हैं. पाकिस्तान बार-बार अपनी धरती पर आतंकियों को पनाह देने से इनकार करता रहा है, लेकिन इलियास के कबूलनामे ने उसे पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया. उसने बताया कि अजहर का ठिकाना बालाकोट में था, जिसे 2019 में भारत ने हवाई हमलों में निशाना बनाया था.

मसूद अजहर ने दिल्ली और मुंबई को दहलाया

जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने वीडियो में कहा, “दिल्ली की तिहाड़ जेल से मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान आते हैं. उनके मिशन को पूरा करने के लिए बालाकोट की मिट्टी ने ही उन्हें पनाह दी. यहां की मिट्टी के हम एहसानमंद हैं. इस मिट्टी का किरदार कयामत तक याद रखा जाएगा. दिल्ली और मुंबई को दहलाने वाला मौलाना मसूद अजहर इस मिट्टी पर नजर आते हैं.”

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार मारा गया

जैश कमांडर ने कहा कि 7 मई को भारतीय वायुसेना ने जैश के बहावलपुर मुख्यालय, जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह एयर स्ट्राइक की, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए. उसने खुलासा किया कि पाकिस्तान सेना के शीर्ष अधिकारियों को आदेश दिया गया था कि वे बहावलपुर में मारे गए जैश आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल हों. पाकिस्तान के कई सैन्य अधिकारी आतंकियों को जनाजे में शामिल होते दिखाई दिए थे. उस समय भारत ने आतंकियों को राजकीय सम्मान देने पर पाकिस्तान को फटकार लगाई थी.

ये भी पढ़ें: US Charlie Kirk Murder: चार्ली किर्क की हत्या क्यों की? ट्रांसजेंडर पार्टनर को भेजे मैसेज में टायलर रॉबिन्सन ने कबूल किया गुनाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *