‘मानवीय सहायता सामग्री लाने दिल्ली जाने वाला था विमान, US ने किया हमला’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा दावा 


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने सोमवार (30 मार्च, 2026) को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान के लिए राहत और मानवता सामग्री वाले एक जहाज को मार गिराया है. यह विमान मानवीय सहायता सामग्री को लाने के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली जाने वाला था.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईरान सरकार के सूत्रों का दावा है कि अमेरिका ने रजावी खुरासान प्रांत के मशहद हवाई अड्डे पर एक हवाई हमला कर महान एयर के एक विमान को क्षतिग्रस्त कर दिया. दिल्ली जा रहे इस विमान में युद्ध पीड़ितों के लिए 11 टन से ज्यादा मानवतावादी दवाएं थीं.

ईरान ने इसे सहायता पर सीधा हमला करार दिया है. हालांकि, अभी तक इस दावे की अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों या वैश्विक मीडिया की ओर से पुष्टि नहीं की गई है.

महान एयरलाइन IRGC का करती है समर्थन

महान एयर ईरान की एयरलाइन कंपनी है. ईरान के इस एयरलाइन कंपनी को पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) की ओर से प्रतिबंधित किया जा चुका है, क्योंकि यह एयरलाइन कंपनी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का खुले तौर पर समर्थन करती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान आने वाले कुछ दिनों में मानवीय सहायता सामग्री, जिसमें दवाइयां भी शामिल थीं, को लेकर जाने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाला था. भारत की ओर से ईरान के लिए मानवीय सहायता के तौर पर भेजी जाने वाली यह दूसरी खेप थी. भारत ने मार्च महीने की शुरुआत में ही ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के जरिए तेहरान को मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी थी.

ईरान ने जंग के समय समर्थन देने वालों का जताया आभार

ईरान ने हाल ही में अमेरिका और इजरायल के साथ जंग के बीच समर्थन करने वालों के प्रति आभार जताया है. ईरान ने इजरायल पर दागे जाने वाले मिसाइलों पर अपने समर्थन करने वालों के लिए धन्यवाद कहा. तेहरान ने जिन देशों के प्रति आभार जताया उसमें भारत, पाकिस्तान, जर्मनी का नाम शामिल था.

दरअसल, भारत के कश्मीर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इजरायल-अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच मदद के तौर पर ईरान को नकद रुपये, सोने-चांदी के गहने, पीतल-तांबे के बर्तन, जमीन, कार-बाइक समेत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कई चीजें दान में दी थी.

यह भी पढ़ेंः Middle East Tensions: अब धुआं-धुआं होगा तेहरान! ईरान पर बारुद बरसाने के लिए इजरायल पहुंची हथियारों की खेप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *