मुंबई एयरपोर्ट पर नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी पासपोर्ट के साथ किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई की सहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. सहार पुलिस ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4),336(2) (3),340 (2) और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सहार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कि यह मामला केवल अवैध यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़े फर्जी दस्तावेज रैकेट की ओर भी इशारा करता है. संदिग्ध विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी को लेकर भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं.

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने क्या बतायाय़

बता दें कि गिरफ्तार इन आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय नेपाली नागरिक कृष्णा मार्पण तमंग और 67 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक निरंजन नाथ सुबल चंद्रनाथ के रूप में हुई है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कोलकाता से नकली दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे. नकली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर ये लोग कई देशों की यात्राएं भी कर चुके हैं. 

इमीग्रेशन जांच के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निरंजन नाथ मस्कत (ओमान) से मुंबई लौटा था, जब इमीग्रेशन जांच के दौरान उनके दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई तो कई विसंगतियां सामने आईं. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने फर्जीवाड़े की बात स्वीकार की. वहीं दूसरी ओर कृष्णा मार्पण तमंग विदेश जाने की तैयारी कर रहा था और उसे चेक इन प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया.

मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों को फर्जी दस्तावेज किसने मुहैया कराए. पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कोलकाता से पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया गया था. 

ये भी पढ़ें

मणिपुर हिंसा के बाद पहली बार इम्फाल पहुंचे PM मोदी, चुराचांदपुर में भारी बारिश के बीच पीड़ितों से की मुलाकात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *