‘मैं इसके लिए तैयार नहीं था…’, ट्रंप और जुकरबर्ग की गुपचुप बातचीत का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के बीच की सीक्रेट बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. दरअसल, मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से धीरे-धीरे बातचीत कर रहे थे, लेकिन एक हॉट माइक ने उनकी अजीबोगरीब बात को कैद कर लिया. इसके बाद इन दोनों की यह बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस में आयोजित की गई एक डिनर के दौरान की है. ट्रंप ने दुनिया के सबसे ताकतवर टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुखों को डिनर के लिए आमंत्रित किया था. ट्रंप के मेहमानों में गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन, एल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एप्पल के सीईओ टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, ओरेकल के सैफ्रा काट्ज समेत कई अन्य दिग्गज शामिल थे.

ट्रंप के सवाल पर जुकरबर्ग ने दिया जवाब

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिनर के दौरान सभी टेक कंपनियों के प्रमुखों से सवाल किया कि उनकी कंपनियां अमेरिका में कितना निवेश करने वाली हैं. इसी दौरान ट्रंप ने मार्क जुकरबर्ग ने मेटा की ओर से अमेरिका में किए जाने वाले निवेश की योजना के बारे में पूछा. ट्रंप के जोर देकर सवाल पूछे जाने पर मार्क जुकरबर्ग ने थोड़ा रुकते हुए कहा, ‘साल 2028 तक करीब 600 बिलियन डॉलर.’

हॉट माइक ने ट्रंप और जुकरबर्ग की कौन सी गुपचुप बात सुन ली?

इसके कुछ ही पलों के बाद जुकरबर्ग राष्ट्रपति ट्रंप की ओर थोड़ा झुके और धीरे से बोले- ‘मैं इसके लिए तैयार नहीं था, मुझे नहीं पता था कि आप किस नंबर के साथ जाना चाहते थे.’ लेकिन, जब जुकरबर्ग ने ट्रंप से यह बात की, तब उन्हें इस बात का ख्याल नहीं रहा कि उनके सामने का हॉट माइक चालू था, जिसमें उनकी बातें कैद हो गई और इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई.

यह भी पढ़ेंः रूस, भारत और चीन की एकता देखकर डरा NATO? यूक्रेन युद्ध को लेकर इस नेता ने दिया बड़ा बयान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *