अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को 17 दिन हो चुके हैं. युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि मैंने तेहरान में बहुत सारा बुनियादी ढांचा छोड़ दिया है क्योंकि अगर ऐसा किया तो उसे बनाने में सालों लग जाएंगे.’
अमेरिका के सरकारी चैनल से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘मैं बिजली संयंत्रों को एक घंटे में बंद कर सकता हूं, लेकिन अगर मैं ऐसा करता हूं तो उन्हें फिर से बनाने में सालों लग जाएंगे और यह एक बड़ा आघात होगा. इसलिए मैं इस तरह की चीजों से बचने की कोशिश कर रहा हूं.’ उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध में खर्च को भी ‘ना के बराबर’ बताया. साथ ही कहा कि युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतें धड़ाधड़ गिरेंगी.’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, हम बहुत अच्छा कर रहे हैं और ईरान की सेना को तबाह करने के अपने बयान को दोहराया. उन्होंने आगे कहा, ‘वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उनको लगता है कि वे अभी समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं.’ खर्ग द्वीप पर हमले के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘पाइपों को छोड़कर खर्ग द्वीप पूरी तरह से निष्क्रिय है, जिन्हें मैंने वहीं छोड़ दिया. मैं पाइपों पर हमला नहीं करना चाहता था क्योंकि, आप जानते हैं, उन्हें जोड़ने में वर्षों का काम लगता है.’
‘चीजों को टालने की कोशिश’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने तेहरान में बहुत सारा बुनियादी ढांचा छोड़ दिया है क्योंकि अगर यह तबाह हुआ तो सालों का निर्माण बर्बाद चल जाएगा. मैं बिजली संयंत्रों को एक घंटे में ध्वस्त कर सकता था लेकिन अगर मैं ऐसा करता हूं, तो सालों का पुनर्निर्माण हो जाएगा और यह एक आघात होगा. इसलिए मैं इस तरह की चीजों को टालने की कोशिश कर रहा हूं.’
‘युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमत’
ट्रंप ने कहा, ईरान के शासन ने जो वर्षों तक ‘आतंक’ किया है, उसके एवज में यह युद्ध ‘बहुत ही छोड़ी कीमत’ है. उन्होंने तेल की कीमतों में गिरावट की समयसीमा के सवाल पर उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी.