‘मैं माफी मांगता हूं…’ रूसी महिलाओं से अफेयर को लेकर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा, कही ये बड़ी बात


एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में से एक और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. अब वह माफी मांग रहे हैं. उन्होंने यौन शोषण के आरोपी जेफरी एपस्टीन से संबंधों और दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि एपस्टीन से संबंध रखना उनकी बड़ी भूल थी, इसके चलते उनके फाउंडेशन की भी छवि खराब हुई.

फाउंडेशन के कर्मचारियों से मांगी

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक,  चैरिटी फाउंडेशन के कर्मचारियों के साथ एक बैठक में गेट्स ने एपस्टीन के साथ बिताए समय को अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया और फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. बैठक के दौरान उन्होंने कहा, एपस्टीन के साथ समय बिताना और फाउंडेशन के अधिकारियों को मीटिंग में शामिल करना बहुत बड़ी गलती थी. उन्होंने फाउंटडेशन  के प्रभावित लोगों से माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जो मेरी गलती के कारण इसमें फंस गए हैं.’

रूसी महिलाओं से संबंधों की कबूली बात

फाउंडेशन के एक प्रवस्ता ने रॉयटर्स को दिए बयान में कहा, गेट्स ने कथित तौर पर इस बात को स्वीकार किया है कि उनके दो रूसी महिलाओं (एक ब्रिज प्लेयर और एक न्यूक्लियर फिजिसिस्ट) के साथ संबंध थे, जिसका जिक्र एपस्टीन फाइल्स में किया गया है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन संबंधों का एपस्टीन के पीड़ितों से कोई भी कनेक्शन नहीं  है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी अवैध नहीं किया. हालांकि उनके फैसलों से गेट्स फाउंडेशन को नुकसान पहुंचा. उनका यह बयान तब सामने आया जब हाल ही में एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था.

एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था नाम

बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम सामने आया था. जिसके बाद उन पर दबाव बढ़ गया था. गेट्स ने इस बात को कबूला था कि उनके एपस्टीन के साथ साल 2011 में संबंध शुरू हुए थे, उनको पता था कि एपस्टीन पर नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप हैं. उन्होंने यह भी स्वीकारा कि उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा ने 2013 में एपस्टीन से दूर रहने की चेतावनी दी थी, जिनको उन्होने तवज्जो नहीं दी थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *