बांग्लादेश में पिछले साल हुए तख्तालपट के बाद से यूसुस सरकार कट्टरपंथियों की मदद से भारत विरोधी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं. यही कारण है कि बीते कुछ महीनों से वह पाकिस्तान की मदद से भारत के नार्थ ईस्ट राज्यों के खिलाफ जगर उगल रहे हैं. तुर्किए भी अब इसका फायदा उठाना चाह रहा है और यही कारण है कि रेचेप तैय्यप एर्दोगन अब भारत के पड़ोसी इस्लामिक देशों से साथ संबंध को बेहतर करने में जुटे गए हैं.
अटैक हेलीकॉप्टर और UAV ड्रोन खरीदने पर चल रही बात
बांग्लादेश ने तुर्किए से अटैक हेलीकॉप्टर और UAV ड्रोन को लेकर बातचीत तेज कर दी है, जो दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को गहरा करने का संकेत है. बांग्लादेश एयरफोर्स (BAF) ने तुर्किए से आठ T129 ATAK हमलावर हेलीकॉप्टर खरीदने की कोशिशें तेज कर दी हैं, जिसे लेकर बांग्लादेश के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने बुधवार (14 जनवरी) को तुर्किए एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TAI) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की.
डिफेंस डील को लेकर कई लेवल पर हुई मीटिंग
नॉर्थ ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार 13 जनवरी को TAI का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा और तब से खरीद प्रक्रिया में शामिल BAF अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है. इस प्रतिनिधिमंडल में ANKA UAV और ATAK प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. कई मुलाकातों में डिफेंस डील को अलग-अलग लेवल पर बात हुई है. एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश हेलीकॉप्टर के साथ-साथ अब लंबी दूरी वाले यूएवी को अपने हथियारों में शामिल करने पर विचार कर रहा है.
ANKA सीरीज के ड्रोन की खासियत
उन्होंने बताया, ‘TAI की ओर बनाया गया ANKA सीरीज का ड्रोन मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (UAVs) ग्रुप का हिस्सा है. इसे जासूसी, निगरानी और हमले के मिशन के लिए डिजायन किया गया है. यह Anka-S जैसे खास वेरिएंट एडवांस सैटेलाइट और रडार प्रणालियों से लैस है, जो नौसेना और थल सेना के अभियान को ज्यादा कारगर बनाते हैं. इन ड्रोन्स की हवा में लगातार रहने की क्षमता करीब 24 घंटे की है .’
ATAK हमलावर हेलीकॉप्टर की ताकत
बांग्लादेश जल्द ही ATAK हमलावर हेलीकॉप्टर खरीदने का प्लान बना रहा है. इसे अगस्तावेस्टलैंड और TAI ने मिलकर टर्किश लैंड फोर्सेज कमांड (TLF) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है. अधिकारी ने बताया, ‘इस हेलीकॉप्टर में एल्युमीनियम का एयरफ्रेम, पांच ब्लेड वाला मुख्य रोटर, दो ब्लेड वाला टेल रोटर और पहियों वाला लैंडिंग गियर लगा है. इसे गर्म और चुनौतीपूर्ण मौसम में संचालन के लिए डिजाइन किया गया है.’ हेलिकॉप्टर में चार हार्डपॉइंट लगे हैं और यह 1,200 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है.