युद्ध के बीच ईरान को बड़ा झटका , यूएस-इजरायल हमले में मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी की आज (6 अप्रैल) सुबह अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गई. ईरान ने इसकी पुष्टि की है. इजरायली रक्षा मंत्री ने भी इसको लेकर बयान जारी किया है.

आईआरजीसी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर IRGC के खुफिया संगठन के प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी की मौत की पुष्टि एक पोस्ट में की है. IRGC ने लिखा,  ‘IRGC के खुफिया संगठन के प्रमुख मेजर जनरल मजीद खादमी आज (6 अप्रैल) सुबह अमेरिकी-इजरायल के हमलों में दुश्मन द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए.’

इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कार्ट्ज ने कहा कि इजरायल ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के खुफिया प्रमुख को मार गिराया है. 

कौन थे मजीद खादमी?

बता दें, ईरान ने बीते साल जून में ब्रिगेडियर जनरल मजीद खादमी को खुफिया विभाग का प्रमुख बनाया था. उनकी नियुक्ति तब की गई जब इजरायल के हवाई हमले में उनके पूर्व इंटेलिजेंस प्रमुख मोहम्मद काजमी और उनके डिप्टी हसन मोहाकिक की मौत हो गई थी. इसके अलावा एक और टॉप कमांडर मोहसेन बघेरी की मौत हुई थी. इंटेलिजेंस चीफ बनने से पहले वह ईरान के रक्षा मंत्रालय में खुफिया सुरक्षा संगठन के प्रमुख रह चुके हैं. खादमी को ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई का भरोसेमंद माना जाता था. खादमी को आईआरजीसी में लंबा अनुभव रहा.वह कई जासूसी से संबंधित गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.

जंग के बीच यूएस-ईरान के बीच सीजफायर की खबरें

एक तरफ जंग की आग भड़की हुई है तो दूसरी ओर शांति-समझौते की खबरें फिर सामने आने लगी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के बीच सीजफायर का प्रस्ताव तैयर कर दोनों देशों के वार्ताकारों तक पहुंचाया गया है. अगर सीजफायर के प्रस्ताव पर सहमति बनती है तो 15 से 20 दिनों में युद्ध विराम हो सकता है. प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की भी शर्त रखी गई है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में हमले रोकने की शर्त रखी गई है.

सीजफायर के प्रस्ताव को लेकर ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेहरान की ओर से बताया गया कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव दिया गया है.  ईरान ने कहा अस्थायी सीजफायर में होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *