सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने दावा किया कि बेंजामिन नेतन्याहू ठीक हैं. अनादोलू एजेंसी के एक संवाददाता ने पूछा कि क्या उनके पास सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों पर कोई बयान है कि नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है. इस पर PMO ने कहा कि ये फर्जी खबरें हैं.
नेतन्याहू ने एक्स पर शेयर किया वीडियो
नेतन्याहू ने शुक्रवार को एक्स पर अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया. वीडियो में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नेतन्याहू के दाहिने हाथ में 6 उंगलियां देखने का दावा किया, जिससे ये अफवाह फैल गई कि ये AI वीडियो था. वीडियो में 0:35 पर जब नेतन्याहू अपने हाथ उठाते हैं तो छोटी उंगली के बगल में अतिरिक्त मांस दिखाई देता है, जिसे कई लोगों ने छठी उंगली बताया जो एक क्लासिक एआई फिंगर ग्लिच है.
किसने उठाए सवाल
अमेरिकी टिप्पणीकार कैंडेंस ओवेन्स ने उनके उपनाम से संबोधित करते हुए पूछा, ‘बिबी कहां हैं?’ उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘इजरायली पीएम कार्यालय उनके फर्जी AI वीडियो क्यों जारी कर रहा है और फिर हटा रहा है और व्हाइट हाउस में इतनी दहशत क्यों फैली हुई है?’
एक यूजर ने बैकग्राउंड में लगे पर्दों के हिलने को लेकर कहा कि दोनों इजरायली झंडे स्थिर दिख रहे हैं. ध्यान दीजिए कि ब्लैकआउट पर्दा पूरे वीडियो में एक ही पैटर्न में हिलता है, मानो लूप में चल रहा हो जबकि दोनों झंडे बिल्कुल नहीं हिलते. यह स्पष्ट रूप से AI का संकेत है.
एआई चैटबॉट ग्रोक ने क्या बताया
एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक ने 6 उंगलियों के बारे में किए गए दावों की सत्यता की जांच की और कहा, ‘नहीं, बेंजामिन नेतन्याहू की 6 उंगलियां नहीं हैं. उन तस्वीरों में परछाई हाथ के कोण या हथेली के प्राकृतिक आकार के कारण होने वाले ऑप्टिकल भ्रम हैं, जो उनके हालिया भाषण के वीडियो के स्थिर फ्रेम में दिखाई देते हैं. इजरायल के सरकारी प्रेस कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक फुटेज में स्पष्ट रूप से प्रत्येक हाथ में 5 उंगलियां दिखाई देती हैं.’
ये भी पढ़ें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा