राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ‘बाघ की नजर’ से सोशल मीडिया पर सनसनी, खून भरी आंख को पत्नी से जोड़कर यूजर्स ने बनाया मजाक


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी एक मामूली सी मेडिकल समस्या को एक ऐसे पल में बदल दिया है, जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं. दरअसल, देश की सशस्त्र सेनाओं को संबोधित करते हुए मैक्रों की दाहिनी आंख लाल और खून से भरी हुई नजर आई. बैठक के दौरान मैक्रों की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चिंता के साथ-साथ कई मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं.

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दक्षिणी फ्रांस के इस्त्रेस मिलिट्री बेस पर आयोजित एक समारोह में सनग्लास पहनकर पहुंचे, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. हालांकि, बाद में उन्होंने सैन्य अधिकारियों को संबोधित करने के लिए अपना चश्मा उतार दिया था. इस दौरान चिंता के बजाए हंसी-ठिठोली का रास्ता अपनाते हुए मैक्रों ने इस असामान्य स्थिति का सीधे तौर पर जिक्र किया.

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘प्लीज मेरी आंख की इस खराब दिखने वाली हालत को माफ करें और फिर उन्होंने मजाक में इस रॉकी III फिल्म के मशहूर गाने ‘आई ऑफ द टाइगर’ का अनजाने में दिया गया एक संदर्भ बताया.

सोशल मीडिया पर मैक्रों की तस्वीर और वीडियो वायरल

वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सूजी हुई लाल आंख की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे उनकी स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे. इसके तुरंत बाद एलिसे पैलेस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति की आंख में ब्लड-वेसल फट गई थी, लेकिन यह स्थिति न तो गंभीर है और न ही स्थायी.

मैक्रों इस पूरे पल को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते गए और उन्होंने सनग्लास पहनकर स्टाफ से मजाक किया और कहा कि वे उन्हें जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार कर लें. उन्होंने इस दौरान चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब मेरे पास बाघ जैसी नजर है.’

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

राष्ट्रपति मैक्रों की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं बंटी हुई रहीं. जहां कई लोगों ने मैक्रों ने आत्मविश्वास और मजाकिया अंदाज की तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने इस मामले पर फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों से जुड़े कई पुराने मीम्स और टिप्पणियां फिर से दोहराईं.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘क्लासिक मैक्रों. लाल आंख को भी मजाक में बदल दिया और सनग्लास को स्टाइल बना दिया. मानना पड़ेगा, यह उन्हें अजीब तरह से आत्मविश्वासी दिखाता है. दूसरे ने लिखा, ‘वो कूल लग रहे हैं.’ जबकि एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘फटी हुई नस भी उस राष्ट्रपति के रुतबे को कम नहीं कर सकती, मैक्रों इसे बाघ की नजर बना देते हैं.’

हालांकि, इंटरनेट पर एक वर्ग ने ब्रिजिट मैक्रों का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. एक यूजर ने कहा, ‘वो भूल गए थे कि घर में बॉस कौन है, इसलिए ब्रिजिट ने सबक सिखा दिया.’ दूसरे ने कहा, ‘उसकी मर्द पत्नी फिर से उसे मार रही है.’ जबकि तीसरे ने कहा, ‘उम्मीद है ब्रिजिट उसके साथ अच्छे से पेश आ रही होंगी!’

यह भी पढ़ेंः ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा… जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *