‘राहुल गांधी और तेजस्वी देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं’, आई लव मोहम्मद विवाद पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान



आई लव मुहम्मद बनाम आई लव महाकाल के विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है. उन्होंंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं. 

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों को नेपो किड करार दिया है. उन्होंने परिवारवाद को लेकर कहा कि अगर ये दोनों बड़े बाप के बेटे नहीं होते तो शायद मोहल्ले के लोग भी इन्हें नहीं पहचानते. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लेह से लेकर मणिपुर तक आगजनी को बढ़ावा दिया था.

‘राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश में आग लगाना चाहते हैं’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नेपाल में जो कुछ हुआ, उसी समय से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश में आग लगाना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लेह में इन्हीं नेताओं की वजह से आग लगी है. अब ये लोग ही आई लव मुहम्मद करवा रहे हैं. 

‘राहुल गांधी ‘अर्बन नक्सल’ की तरह काम कर रहे हैं’
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ्ती जैसे नेता ही लोगों को भड़का रहे हैं और देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ‘अर्बन नक्सल’ की तरह काम कर रहे हैं, और ‘आई लव मुहम्मद’ का विवाद भी इसी कड़ी का हिस्सा है, क्योंकि आम लोग अब उनसे दूर होते जा रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर देश को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शायद इनको देश से ज्यादा विदेश से प्यार हो गया है. तभी विदेशी अखबारों के साथ मिलकर देश को अपमानित करने का काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें

4G मोबाइल टॉवर, हाई एजुकेशन और अमृत भारत एक्सप्रेस… PM मोदी ने ओडिशा के लिए खोल दिया खजाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *