‘रेलवे सिस्टम पर हमला रोके UN’, इजरायल की धमकी के बाद ईरान ने यूनेस्को को लिखा खत


ईरान ने यूनेस्को से ईरान के रेल सिस्टम को उड़ाने की इजरायल की धमकी की आलोचना करने की अपील की है. ईरान ने यूनेस्को को इस संबंध में पत्र लिखा है. ईरान के 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को यूनेस्को ने 2021 में विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी है.

ईरान की आईएसएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरान के सांस्कृतिक विरासत मंत्री ने यूनेस्को महानिदेशक को यह चिट्ठी लिखी है. एजेंसी ने बताया कि ईरान के सांस्कृतिक विरासत मंत्री रेजा सलीही अमीरी ने यूनेस्को के महानिदेशक को एक आधिकारिक चिट्ठी भेजी है, जिसमें यूएन एजेंसी से देश के रेलवे सिस्टम पर हमले की इजरायल की धमकी की निंदा करने और इस पर रोक लगाने की अपील की है.

यूनेस्को की वेबसाइट के मुताबिक, 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को यूनेस्को ने 2021 में ‘इसके बड़े आकार और खड़ी चढ़ाई वाले रास्तों और दूसरी मुश्किलों को पार कर इंजीनियरिंग के मिसाल’ सिस्टम को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर मान्यता दी थी. यह उत्तर-पूर्व में कैस्पियन सागर को दक्षिण-पश्चिम में फारस की खाड़ी से जोड़ता है, 

आईएसएनए ने बताया कि रेजा सलीही अमीरी ने इस खतरे को इंसानियत की साझी विरासत पर हमला बताया और यूएन एजेंसी से इजरायली सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए तुरंत एक साफ रुख अपनाने को कहा. वहीं, मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को इजरायल डिफेंस फोर्स ने नया वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले किए हैं. सेना के अनुसार, अब तक ईरान के 130 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है. इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय के अनुसार) तक की डेडलाइन तय की है. भारत के हिसाब से यह बुधवार सुबह 5:30 बजे का समय है.

(IANS इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:-
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भारत और रूस घुमाया फोन, अराघची की जयशंकर-लावरोव से क्या हुई बात, आ गया एक्शन का टाइम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *