लंदन में 14 साल की सिख लड़की का गैंगरेप, पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने फ्लैट में किया था बंद


Crime News: लंदन में एक पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की सिख लड़की का पहले अपहरण किया और फिर उसका गैंगरेप किया. लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने अगवा कर एक फ्लैट में बंद कर दिया था, जहां पांच या छह लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया. लड़की ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया.

घटना के बाद सिखों ने किया प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जैसे ही लंदन में रहने वाले सिखों को इस घटना का पता चला, वे दोषी के फ्लैट के बाहर इकट्ठा हो गए और भारी हंगामा मचा दिया. जैसे ही अन्य सिखों को इस घटना का पता चला, दोषी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ गई. थोड़े समय में ही 200 से ज्यादा सिख वहां पहुंच गए और कई घंटों तक हंगामा किया.

एलन मस्क ने घटना पर चिंता व्यक्त की

इसके बाद, उन सभी ने मिलकर लड़की की रिहाई सुनिश्चित की. सिखों का आरोप है कि पश्चिमी लंदन में युवा लड़कियों के अपहरण और यौन शोषण की ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आ रहा है. अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क ने भी इस पर चिंता व्यक्त की और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्रवाई न करने की कड़ी आलोचना की.

यह भी पढ़ें –

Punjab: कड़ाके की ठंड का असर! चंडीगढ़ में स्कूल 17 जनवरी तक बंद, पंजाब में भी छुट्टियां बढ़ने की चर्चा

Punjab: रंगदारी और वसूली! विदेश में बैठे गैंगस्टरों का जेल नेटवर्क बेनकाब, लुधियाना में 3 शूटर अरेस्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *