विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका में भीषण और ऐतिहासिक विंटर स्टॉर्म को देखते हुए एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट 25 जनवरी और 26 जनवरी के लिए रद्द कर दी हैं. एयरलाइन का कहना है कि ये फैसला यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. 

एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर बताया है कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट खासतौर पर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आस-पास के इलाकों में रविवार (25 जनवरी) सुबह से सोमवार (26 जनवरी) तक भारी बर्फबारी और तेज ठंड पड़ने की संभावना है. इस दौरान उड़ान संचालन पर गंभीर असर पड़ सकता है. 

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से सभी फ्लाइट रद्द की जा रही हैं. सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और कस्टमर सपोर्ट से संपर्क में बने रहें.

नेशनल वेदर सर्विस ने क्या बताया
बता दें कि अमेरिका इस समय एक रिकॉर्ड तोड़ विंटर स्टॉर्म की चपेट में है. नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ये तूफान सेंट्रल प्लेन्स से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक करोड़ों लोगों को प्रभावित कर सकता है. भारी बर्फ, बर्फीली बारिश और खतरनाक ठंड के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद होने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यात्रा पूरी तरह ठप होने की आशंका है.

FEMA अलर्ट पर 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विंटर स्टॉर्म को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और FEMA को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है. ट्रंप के मुताबिक फेडरल और लोकल एजेंसियों को आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. मौसम विशेषज्ञों ने भी लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें और आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें. एयर इंडिया के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी अमेरिका के प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान संचालन रद्द कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

Srinagar Airport: दिल्ली एयरपोर्ट NOTAM और भारी बर्फबारी से श्रीनगर की उड़ानें रद्द, सड़क संपर्क भी प्रभावित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *