वेनेजुएला से जुड़ा एक तेल टैंकर अमेरिकी कोस्ट गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था. इसे पकड़ने के लिए अमेरिका अटलांटिक महासागर पिछले दो हफ्ते ऑपरेशन चला रहा था. इस बीच यूएस सेना ने कहा कि उन्होंने रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर को जब्त कर लिया है. इसे बचाने के लिए रूस ने अपनी पनडुब्बी थी. अमेरिका ने जिस टैंकर को पकड़ा है उसका नाम बेला-1 है.
जब्त किए गए टैंकर के पास रूस का वॉरशिप
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अटलांटिक महासागर में जहां यूएस आर्मी ने इस टैंकर को जब्त किया वहां रूस की एक पनडुब्बी और वॉरशिप भी देखे गए. यूएस यूरोपीय कमान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘प्रतिबंधों के उल्लंघन के कारण बेला 1 को जब्त कर लिया गया. यह गृह सुरक्षा विभाग और अमेरिकी सैन्य कर्मियों का एक संयुक्त अभियान था.’ अमेरिका पिछले महीने से ही उस टैंकर का पीछा कर रहा था, जब उसने वेनेजुएला के आसपास अमेरिकी नाकाबंदी से बचने की कोशिश की थी.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पिछले महीने पहली बार इस टैंकर को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसने जहाज पर चढ़ने से इनकार कर दिया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तब से यह रूसी ध्वज के तहत रजिस्टर्ड है. इसके अलावा, अमेरिकी तटरक्षक बल ने लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में वेनेजुएला से जुड़े एक अन्य टैंकर को भी रोका.
अमेरिकी होम डिपार्मेंट ने जारी किया वीडियो
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने एक्स पर इस इस ऑपरेशन का वीडियो शेयर किया है. अमेरिकी होम डिपार्मेंट की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा, यूएस कोस्ट गार्ड की टीम ने दो शैडो फ्लीट टैंकर बेला- 1 और सोफिया को जब्त किया है. मोटर टैंकर बेला- 1 कई हफ्तों से तटरक्षक बल से बचने की कोशिश कर रहा था. पीछा किए जाने के दौरान उसने अपना झंडा भी बदल दिया और जहाज पर नया नाम भी लिख दिया. यूएससीजीसी मुनरो के क्रू मेंबर्स ने समुद्र में और खतरनाक तूफानों के बीच इस जहाज का पीछा किया.
In two predawn operations today, the Coast Guard conducted back-to-back meticulously coordinated boarding of two “ghost fleet” tanker ships— one in the North Atlantic Sea and one in international waters near the Caribbean. Both vessels —the Motor Tanker Bella I and the Motor… pic.twitter.com/EZlHEtcufX
— Secretary Kristi Noem (@Sec_Noem) January 7, 2026
क्या यह सचमुच एक रूसी टैंकर है?
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने पिछले महीने वेनेजुएला के पास बेला-1 नामक टैंकर को जब्त करने की कोशिश की थी, लेकिन वह जहाज के मुड़कर भाग निकली, जिस वजह से अमेरिकी सेना उसमें सवार नहीं हो पाए. इसके बाद अमेरिका ने उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए जहाज का पीछा करना जारी रखा और इंग्लैंड के सफोक में स्थित आरएएफ मिल्डेनहॉल से अमेरिकी पी-8 निगरानी विमानों को तैनात किया गया ताकि टैंकर की निगरानी की जा सके.
रूस ने पिछले महीने यूएस को दी थी चेतावनी
इस दौरान टैंकर के चालक दल ने उसमें रूसी झंडा बना दिया और दावा किया वह जहाज रूसी संरक्षण में चल रहा है. इसके कुछ ही समय बाद यह टैंकर रूस के आधिकारिक जहाज रजिस्टर में एक नए नाम ‘मेरिनेरा’ के तहत दर्ज हो गया. रूस ने पिछले महीने कहा था कि अमेरिका उस पोत का पीछा करना बंद कर दे. अवैध तेल परिवहन करने वाले टैंकरों के ‘शैडो फ्लीट’ के भीतर संचालन करने के लिए इस टैंकर पर 2024 में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया गया था.
ब्रिटेन ने कहा कि वह वेनेजुएला से जुड़े मेरिनेरा तेल टैंकर से संबंधित अमेरिकी ऑपरेशन के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेगा. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अन्य देशों की परिचालन गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करते हैं. यह ब्रिटेन सरकार का लंबे समय से चला आ रहा रुख है.’