‘वो जिंदा हैं या नहीं…’ ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू


ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने एक लिखित मैसेज में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध में समर्थन के लिए इराक के लोगों का आभार व्यक्त किया है. ईरानी मीडिया ने रविवार (29 मार्च) को ये जानकारी दी. नाम घोषित होने के बाद से मुज्तबा अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और उन्होंने केवल कुछ ही लिखित बयान जारी किए हैं. उनके सामने न आने के कारण उनकी हालत और ठिकाने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन सरकारी टेलीविजन और कुछ ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वह हवाई हमले में लगी चोटों से उबर रहे हैं.

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई ने आक्रामकता के विरोध में इराक के सर्वोच्च धार्मिक प्राधिकरण, इराक के लोगों का स्पष्ट रुख और ईरान के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है, जिसमें इराक स्थित ग्रैंड अयातुल्ला अली सिस्तानी का जिक्र किया गया है, जो शिया इस्लाम में सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक हैं.

मुज्तबा खामेनेई का बयान
शिया पार्टी, इस्लामिक सुप्रीम काउंसिल ऑफ इराक और बगदाद में ईरानी राजदूत के बीच हुई बैठक के बाद यह संदेश दिया गया. संदेश किस माध्यम से प्रसारित हुआ, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई. मुज्तबा ने सुप्रीम लीडर बनने के बाद अपना पहला बयान और फारसी नव वर्ष नवरोज के लिए एक संदेश जारी किया है. दोनों बयान न्यूज एंकर ने टीवी पर पढ़ें, जिनमें खामेनेई ने युद्ध में जीत की भविष्यवाणी की.
 
क्या कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि वॉशिंगटन ईरान के साथ बातचीत में एक टॉप व्यक्ति से बात कर रहा है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सर्वोच्च नेता नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि ‘हमें उनके बेटे से कोई खबर नहीं मिली है. हमें नहीं पता कि वह जीवित हैं या नहीं.’

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच भारत बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *