शरीफ परिवार में फिर गूंजी शहनाई, बेटे जुनैद के निकाह में मरियम नवाज का दिखा खूबसूरत अंदाज, किसे-किसे दिया न्यौता?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान मुस्लिम लीग–नवाज (PML-N) के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के बेटे जुनैद सफदर का निकाह हो गया है. शादी से जुड़े कार्यक्रम शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को मेहंदी फंक्शन के साथ शुरू हो गए थे. जुनैद सफदर की शादी PML-N के वरिष्ठ नेता शेख रोहैल असगर की पोती शांजे अली रोहैल के साथ हो रही है. बेटे की मेहंदी के दौरान मां मरियम नवाज शरीफ का एक बेहद शानदार लुक सामने आया है. इस लुक में पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रही हैं.

एमरल्ड थीम पर बेस्ड इस मेहंदी फंक्शन में मरियम नवाज मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मेहंदी फंक्शन के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हो रहीं हैं. जुनैद सफदर की शादी के जश्न की पाकिस्तान के लाहौर के जाती उमरा स्थित शरीफ परिवार के आवास पर भव्य मेहंदी समारोह के साथ हुई.

मेहंदी फंक्शन में दोनों परिवारों के बेहद करीबी लोग हुए शामिल

जुनैद सफदर और शांजे अली रोहैल की मेहंदी समारोह में दोनों परिवारों के बेहद करीबी रिश्तेदार और कई प्रमुख मेहमान शामिल हुए. वहीं, जुनैद सफदर ने अपनी मंगेतर शांजे अली असगर के साथ अपनी मेहंदी के कुछ फोटोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इन तस्वीरों में जुनैद की मां और पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज शरीफ भी बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं.

जुनैद सफदर की शादी का पूरा शेड्यूल?

मरियम नवाज शरीफ के बेटे जुनैद सफदर की शादी मेहंदी के साथ शुक्रवार (16 जनवरी) को शुरू हुई. इसके बाद शनिवार (17 जनवरी, 2026) को उनकी शादी है और रविवार (18 जनवरी) को उनका वलीमा होगा.

जुनैद सफदर की हो रही दूसरी शादी

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के नाती और पंजाब की सीएम मरियम नवाज शरीफ के बेटे जुनैद सफदर की यह दूसरी शादी है. जुनैद ने साल 2021 में नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के पूर्व अध्यक्ष सैफुर रहमान खान की बेटी आयशा सैफ खान के साथ शादी की थी. उनकी पहली निकाह लंदन में बेहद शानदार तरीके से हुआ था और इस्लामाबाद में एक हफ्ते से ज्यादा वक्त तक जश्न मनाया गया था. हालांकि, उनकी आयशा सैफ खान के साथ उनकी पहली शादी साल 2023 में टूट गई. अक्टूबर, 2023 में जुनैद ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ेंः TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें इन लोगों पर की कार्रवाई की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *