‘समय करीब आ चुका है…’, ईरान में बवाल के बीच क्या बोले क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी, ट्रंप को थैंक्यू क्यों कहा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ईरान में बढ़ती महंगाई और करेंसी में गिरावट को लेकर सरकार विरोधी आंदोलन तेज होते जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन ईरान के 50 बड़े शहरों तक पहुंच गए हैं. लगभग 2 हफ्ते से ईरान में हो रहे प्रदर्शन दिनों दिन हिंसक होते जा रहे हैं. मानवाधिकार समूहों के मुताबिक इन प्रदर्शन के दौरान 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रेजा पहलवी के बेटे और निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने इस बीच बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है. अमेरिका में निर्वासित जीवन जी रहे पहलवी ने साफ किया है कि वो ईरान लौटकर तानाशाही से मुक्ति की राष्ट्रीय प्रक्रिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए कहा कि समय करीब आ चुका है. 

अमेरिका में रह रहे रेजा पहलवी ने क्या कहा
निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने शुक्रवार (9 जनवरी, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लाखों ईरानियों ने आज रात अपनी आज़ादी की मांग की. जवाब में ईरान में सरकार ने कम्युनिकेशन की सभी लाइनें काट दी हैं और इंटरनेट भी बंद कर दिया है, लैंडलाइन तक काट दी गई हैं. यह सैटेलाइट सिग्नल को जाम करने की भी कोशिश कर सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप का जताया आभार 
अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार जताते हुए रेजा पहलवी ने कहा कि मैं आज़ाद दुनिया के लीडर प्रेसिडेंट ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने सरकार को जवाबदेह ठहराने का अपना वादा दोहराया. अब समय आ गया है कि यूरोपियन लीडर्स समेत दूसरे लोग भी उनकी बात मानें और अपनी चुप्पी तोड़ें. ईरान के लोगों के सपोर्ट में और मज़बूती से काम करें.

उन्होंने आगे कहा कि मैं उनसे अपील करता हूं कि वे ईरानी लोगों से कम्युनिकेशन फिर से शुरू करने के लिए सभी टेक्निकल, फाइनेंशियल और डिप्लोमैटिक रिसोर्स का इस्तेमाल करें ताकि उनकी आवाज़ और उनकी इच्छा सुनी और देखी जा सके. मेरे हिम्मती देशवासियों की आवाज़ को चुप न होने दें.

ये भी पढ़ें

कर्नाटक सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दो साल में दिए करोड़ों के विज्ञापन, BJP ने विरोध में खोला मोर्चा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *