
सिंगापुर की आधिकारिक करेंसी सिंगापुर डॉलर (S$) है. wise की रिपोर्ट के अनुसार 1 सिंगापुर डॉलर 68.64 भारतीय रुपये के बराबर है.

अगर कोई भारतीय सिंगापुर में 1 लाख डॉलर कमाता है तो भारतीय रुपये में यह लगभग 68,63,800 रुपये होता है. यही वजह है कि भारतीय रुपये की तुलना में सिंगापुर डॉलर को काफी मजबूत माना जाता है.

यह अंतर न केवल करेंसी की ताकत को दिखाता है बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के अंतर को भी उजागर करता है. भारतीय रुपया जहां उभरती अर्थव्यवस्था का प्रतीक है, वहीं सिंगापुर डॉलर एक विकसित और स्थिर अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है.

सिंगापुर की अर्थव्यवस्था एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे भरोसेमंद अर्थव्यवस्थाओं में गिनी जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण है वहां की मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (MAS). यह संस्था देश की करेंसी को नियंत्रित और स्थिर बनाए रखने के लिए समय-समय पर नीतियों और बदलावों को लागू करती है.

सिंगापुर एक ग्लोबल फाइनेंशियल हब है. यहां का बैंकिंग सेक्टर मजबूत है, विदेशी निवेश का स्तर उच्च है और व्यापारिक वातावरण बेहद पारदर्शी माना जाता है. यही कारण है कि सिंगापुर डॉलर को निवेशक और कारोबारी दोनों ही एक भरोसेमंद करेंसी मानते हैं.

इसके विपरीत, भारतीय रुपया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपेक्षाकृत कमजोर है. इसका कारण भारत की बड़ी जनसंख्या, आयात-निर्यात का असंतुलन और उच्च महंगाई दर जैसे कारक हैं.

भारत की तरह सिंगापुर में भी करेंसी के अलग-अलग नोट और सिक्के प्रचलन में हैं. सिंगापुर में 2, 5, 10, 50, 100, 1000 और 10,000 सिंगापुर डॉलर नोट चलते हैं. इसके अलावा 5, 10, 20, 50 सेंट और 1 सिंगापुर डॉलर सिक्के के तौर पर चलते हैं.

इन नोटों और सिक्कों की डिजाइन सिंगापुर की धरोहर, इतिहास और सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाती है. यह बात इसे न केवल आर्थिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाती है.

सिंगापुर के होम और कानून मंत्री के शानमुगम के अनुसार, सिंगापुर में भारतीय समुदाय ने शिक्षा और आय के स्तर में सुधार हुआ है. राष्ट्रीय आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने पिछले दो दशकों में हुई प्रगति की ओर इशारा किया.

कानून मंत्री के शानमुगम ने बताया कि भारतीय मूल के लोगों की आमदनी पिछले 10 सालों में 40 फीसदी बढ़ी है. जो पहले 6,000 सिंगापुरी डॉलर हुआ करती थी. अब वह बढ़कर 8,500 डॉलर हो गई है.
Published at : 26 Sep 2025 08:27 AM (IST)