सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर-अल-असद की करतूतों का पर्दाफाश, अधिकारियों की बीवियों के साथ भी मनाते थे रंगरलियां


सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के आखिरी दिनों की कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. अमेरिकी मैगजीन ‘द अटलांटिक’ ने पूर्व दरबारियों, अधिकारियों और हिजबुल्लाह के एक पूर्व सदस्य के हवाले से रिपोर्ट दी है कि असद रंगीन मिजाज के थे. उनकी एक प्रेमिका और करीबी सलाहकार लूना शिब्ल ने उनके लिए औरतों का इंतजाम किया था, जिसमें उनके वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियां भी शामिल थीं.

कुचले सिर के साथ मृत मिली थी प्रेमिका

लूना शिब्ल पहले अल जजीरा की पत्रकार थीं, बाद में असद की कम्युनिकेशन एडवाइजर और करीबी बनीं. रिपोर्ट के मुताबिक वे असद की प्रेमिका भी थीं. जब असद का कंट्रोल कमजोर होने लगा, तो लूना ने रूस के साथ गुप्त जानकारी साझा करना शुरू कर दिया. उनकी मौत जुलाई 2024 में रहस्यमयी तरीके से हुई थी. दमिश्क के बाहर हाईवे पर वे BMW कार में मृत पाई गईं थीं. सरकारी मीडिया ने कार एक्सीडेंट बताया, लेकिन आसपास के लोगों का मानना है कि असद ने खुद उनकी हत्या करवाई. कुछ लोगों का कहना है कि ईरान का भी इसमें हाथ हो सकता है क्योंकि लूना ने इजराइल को डेटा लीक किया था. कार का नुकसान कम था, लेकिन उनका सिर पूरी तरह कुचल गई थी.

इजराइल हमले के दौरान कैंडी क्रश खेलते रहे असद

रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा है कि असद क्राइसिस के समय घंटों फोन पर कैंडी क्रश खेलते रहते थे. पूर्व दरबारियों और अधिकारियों ने कहा कि वे फोन पर लगे रहते थे और गंभीर समस्याओं पर ध्यान नहीं देते थे. एक पूर्व हिजबुल्लाह ऑपरेटिव ने बताया कि असद घंटों फोन पर खेलते थे और सामने की बड़ी समस्या पर रुचि नहीं दिखाते थे. 2024 में जब इजराइल ने सीरिया और लेबनान पर हमले किए, हसन नसरुल्लाह की मौत हुई, तब भी असद चुप रहे.

अक्टूबर 2024 में इजरायल पर हमले के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा, जिससे जासूसी के शक बढ़े. नवंबर 2024 में जब विद्रोही अलेप्पो की ओर बढ़े, असद ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया. कमांडर अकेले लड़ते रहे और असद रूसी जेट से भाग गए. आधिकारिक बयान में कहा गया कि वे महल में संवैधानिक कर्तव्यों में व्यस्त थे, लेकिन अंदरूनी सूत्रों ने इसे झूठ बताया.

असद की नीति ने डुबो दी सत्ता

असद ने अनुभवी अधिकारियों को हटाकर युवा और कम योग्य लोगों को जगह दी, जिससे फैसले खराब हुए. रिपोर्ट में कहा गया कि वे अहंकारी थे और आखिरी घंटों तक जीत का दावा करते रहे, लेकिन रूसियों ने कहा कि सब खत्म हो गया तो भाग गए. नई सीरियाई सरकार ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और वे अभी गायब हैं. यह खुलासे असद के शासन के अंतिम दिनों की अंदरूनी तस्वीर दिखाते हैं, जहां व्यक्तिगत सुखों की फिक्र थी, लेकिन देश की सुरक्षा पर नहीं. असद अब निर्वासित हैं और कई देशों में उनके खिलाफ वारंट हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *