लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को केंद्र को नोटिस जारी किया है. सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने 3 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की थी. अब मामले की अगली सुनवाई अगले मंगलवार, 14 अक्टूबर को होगी.
गीतांजलि आंग्मो ने NSA के तहत सोनम की हिरासत को अवैध बताया है. उनकी तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें डिटेंशन ऑर्डर की कॉपी नहीं दी गई. लद्दाख प्रशासन के लिए पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक को सारी जानकारी दी गई है. जोधपुर जेल में उनके भाई से उनकी मुलाकात भी करवाई गई है.